April 23, 2026

बड़ी खबर: रायपुर में ट्रेन से कटकर दो युवकों की दर्दनाक मौत, रेलवे क्रॉसिंग पार करते वक्त चपेट में आने की आशंका

Raipur Kachana Railway Gate

रायपुर: राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र के कचना रेलवे फाटक में शनिवार की देर रात ट्रेन से कटकर दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एक मृतक की शिनाख्त कर ली है, वहीं दूसरे की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।


जानकारी के मुताबिक, मृतकों में राजीव सिंह 40 वर्ष निवासी कचना हाउसिंग बोर्ड, वहीं दूसरे मृतक की शिनाख्त खबर लिखे जाने तक नहीं हो पाई थी। पुलिस आशंका जता रही हैं कि दोनों युवक रेलवे क्रॉसिंग कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया होगा।

फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम में एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि एक मृतक अज्ञात है, जिसकी शिनाख्त खम्हारडीह पुलिस के द्वारा की जा रही है। जांच के बाद ही घटना के कारणों का पता लग पायेगा। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।


You may have missed