May 2, 2026

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने शेयर की अब तक की सबसे बोल्ड तस्वीरें, लगाया हॉटनेस का तड़का

Janhvi-Kapoor-1-1

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर का नाम टॉप की एक्ट्रेस में शुमार है. जान्हवी ने अब तक जिन फिल्मों में भी काम किया, अपनी एक्टिंग से सबका दिल जीत लिया. बता दें कि जान्हवी सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं. हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं.


जान्हवी कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर बहुत सारी फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वह डीप नेक वाली ऑरेंज कलर की शॉट ड्रेस में अपनी कालित अदाएं दिखा रही हैं. इन सभी फोटोज में अभिनेत्री अलग-अलग अंदाज में पोज दे रही हैं.

जान्हवी के लुक की बात करें तो ऑरेंज कलर की शॉट ड्रेस के साथ अभिनेत्री ने बालों की पोनी बनाई हुई है, जिसमें वह काफी अट्रैक्टिव लग रही हैं. इन तस्वीरों के साथ जान्हवी कपूर ने कैप्शन में लिखा, ‘विटामिन सी या लेटर.’

जान्हवी की ये फोटोज सोशल मीडिया पर आते ही आग की तरह वायरल हो गईं. फैंस भी कमेंट कर अभिनेत्री पर प्यार लुटा रहे हैं। कई फैंस ने इन फोटोज पर हार्ट और फायर का इमोजी भेजा है.

वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में जान्हवी फिल्म ‘गुडलक जेरी’ में नजर आई थीं. एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म ‘मिली’ में नजर आने वाली हैं. इसके अलावा वह राजकुमार राव के साथ ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ में दिखेंगी.


You may have missed