April 18, 2026

बड़ी लापरवाही: माशिम का प्रश्न पत्र लीक, रद्द कराया गया त्रैमासिक परीक्षा

CG RAIPUR

रायपुर: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा तैयार किया तिमाही परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक हो गया है, जिसके बाद परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है। अब स्कूल अपने स्तर पर परीक्षाएं ले सकेंगे। स्कूलों को अपने स्तर पर परीक्षाएं आयोजित करने की छूट दी गई है।


बता दें कि राज्य में पहली बार माध्यमिक शिक्षा मंडल के जरिए तिमाही परीक्षा कराने का फैसले लिया गया था। माशिम ने 9वीं से लेकर 12वीं तक के छात्रों का प्रश्न पत्र खुद तैयार किए थे। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले ही जिला शिक्षा अधिकारी को प्रश्न पत्र भेजे गए थे। माशिम द्वारा तैयार किया प्रश्नपत्र अधिकारियों की लापरवाही की वजह से लीक हो गया। जिसके बाद बोर्ड ने परीक्षा रद्द करने का आदेश जारी किया।


You may have missed