April 19, 2026

Road Safety World Series 2022: रायपुर पहुंचे सचिन और युवराज, आज ये टीमें भिड़ेंगी आपस में

Road Safety World Series 2022

रायपुर: रायपुर लेग के सभी मैच शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में आज मंगलवार यानी 27 सितंबर से होंगे, जिसने पिछले साल लीग के पहले संस्करण के दूसरे चरण की सफलतापूर्वक मेजबानी की थी। इस साल भी यह स्थल प्लेऑफ और फाइनल मुकाबलों की मेजबानी करेगा। रायपुर में पिछले साल टूर्नामेंट को सरकार और दर्शकों का जबरदस्त समर्थन मिला था।


रायपुर लेग के शुरुआती दिन में एक डबल हेडर मुकाबला होगा। इसमें श्रीलंका लीजेंड्स दोपहर के मैच में बांग्लादेश लीजेंड्स के साथ भिड़ेंगे जबकि शाम को ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स अपने पुराने प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड लीजेंड्स से भिड़ेंगे।

यह टूर्नामेंट के लीग चरण का आखिरी दिन होगा। इस साल लीग बारिश से प्रभावित रही है। फैंस के पास कुछ बेहतरीन मैच देखने को मौका था लेकिन बारिश ने कई मौकों पर काम खराब किया।

श्रीलंका लीजेंड्स और ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है, जबकि इंग्लैंड और बांग्लादेश लीजेंड्स को जीत का स्वाद चखना बाकी है। इंग्लैंड और बांग्लादेश दोनों ही टीमें जीत के साथ अपने अभियान का अंत करने की कोशिश करेंगी और इस दौरान वे टूर्नामेंट में कुछ उलटफेर भी करना चाहेंगी।

श्रीलंका से भिड़ेगी बांग्लादेश.. फिर इंग्लैंड का ऑस्ट्रेलिया से मुकाबला
रायपुर के शहीद वीर नारायण स्टेडियम में 27 सितंबर से रोड सेफ्टी वर्ल्ड क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हो रहा है। रायपुर में 27 सितंबर को श्रीलंका लीजेंड्स-बांग्लादेश लीजेंड्स का मैच दोपहर 3.30 बजे होगा। 27 को ही इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया का मैच शाम 7.30 बजे होगा। बांग्लादेश को हराना टीम का मकसद। पहला सेमीफाइनल मैच 28 सितंबर को शाम 7.30 बजे। दूसरा सेमीफाइनल 29 सितंबर को 7.30 बजे होगा। इसके बाद 1 अक्टूबर को फाइनल मैच खेला जाएगा। मैदान में उतरने की तैयारी।

आज फ्री में देख सकते हैं मैच
पहले दिन होने वाले मुकाबलों को क्रिकेट प्रेमी फ्री में देख सकते हैं। रायपुर के क्रिकेट स्टेडियम में एंट्री के लिए किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। हालांकि स्टेडियम के बाहर बने काउंटर से टिकट जरूर लेना होगा, ताकि एंट्री की व्यवस्था बनाई जा सके । लोगों को फ्री टिकट की सुविधा दी जा रही है।


You may have missed