उर्फी जावेद ने हाथ की घड़ी से बनाई अपनी ड्रेस, इस नए एक्सपेरिमेंट ने खींचा हर किसी का ध्यान
मुंबई: फोटो और वीडियो को लेकर उर्फी जावेद आए दिन सोशल मीडिया पर सनसनी मचाती रहती हैं. इस बीच उर्फी जावेद का लेटेस्ट वीडियो में सामने आया है, जिसमें उर्फी ने सारी हदें पार कर दी हैं. इस वीडियो में उर्फी जावेद हाथ की घड़ी से बनी ड्रेस को पहनी हुईं नजर आ रही हैं.


सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद को ज्यादा देर तक लाइमलाइट से दूर नहीं रखा जा सकता है. शनिवार को उर्फी जावेद ने अपने ऑफीशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि उर्फी जावेद पिंक कलर की टी शर्ट और घड़ी से बनाई गई स्कर्ट को पहने हुईं नजर आ रही हैं. इतना नहीं अपनी कातिलाना अदाओं से उर्फी हर किसी का ध्यान खींच रही हैं.
View this post on Instagram
इस अतरंगी ड्रेस में उर्फी जावेद का लुक बेहद कूल लग रहा है. उर्फी जावेद के इस वीडियो ने ये साबित कर दिया है कि स्टाइलिश ड्रेसिंग सेंस के मामले में उनका कोई मुकाबला नहीं हैं. ये पहला मौका नहीं हैं जब उर्फी ने कुछ अलग हटकर किया है, इससे पहले भी उर्फी जावेद बिजली के तार और पत्थरों से बनी ड्रेस पहन चुकी हैं. हालांकि इस तरह के ड्रेसिंग सेंस को लेकर उर्फी जावेद को काफी ट्रोल भी किया जाता है.

