April 30, 2026

5 अक्टूबर का राशिफल: सिंह राशि के लोग गलतियां सुधारने की कोशिश करें, मीन राशि वाले ये करने से बचें

aaj ka rashifal

मेष राशि
पुरानी घटनाओं के बुरे विचारों को भूलने की कोशिश करें। मानसिक रूप से उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन आज नकारात्मकता नहीं होगी। काम पर विशेष ध्यान दें। लोगों की आलोचनाओं का असर मन पर हो सकता है। चुनिंदा लोगों के साथ मेल- मिलाप रखें।


करियर : अपने काम में विश्वास बढ़ने से काम के नए अवसर ढूंढने की कोशिश करें।

लव : रिलेशनशिप के संबंधी निराशा होगी, लेकिन खुद को प्रेरित रखने की कोशिश जारी रखें।

हेल्थ : नींद से संबंधित समस्या हो सकती है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 3

वृषभ राशि
हर एक काम खुद करने से अकेलापन बढ़ सकता है। लोगों के साथ मेल-मिलाप बढ़ाने की आवश्यकता है। अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए अन्य लोगों को मार्गदर्शन दें, लेकिन खुद के काम में लापरवाही न करें। हर बार खुद को दोषी समझकर बार-बार बदलाव करना तकलीफ का कारण बन सकता है।

करियर : काम का बोझ होने से दिन भर तनाव रहेगा।

लव : रिलेशनशिप से संबंधित नकारात्मक अनुभव होने से निराशा हो सकती है।

हेल्थ : सेहत सुधारने के लिए योजना बनाकर काम करना शुरू करें।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 1

मिथुन राशि
अपनी परिस्थिति ठीक से समझने की कोशिश करें। काम आसान लगने से जो बदलाव आप करने की कोशिश कर रहे हैं, वह आपको मुख्य उद्देश्य से दूर कर सकता है। अपनी इच्छा, आकांक्षा और वर्तमान स्थिति में संतुलन बनाने की कोशिश करें।

करियर : प्रयत्नों के बाद भी रुकावट क्यों आ रही है, इस बात को जानने की कोशिश न करें।

लव : पार्टनर पर विश्वास होने के बाद भी बेचैनी हो सकती है।

हेल्थ : लो बीपी और शुगर की तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 2

कर्क राशि
अपनी मर्जी के अनुसार परिस्थिति में बदलाव करना है या समझौता करना है, ये दोनों प्रश्न सता सकते हैं। अपेक्षाओं को ध्यान में रखकर काम करें। लोगों के विरोध का डर मन से निकालना होगा, तभी अपनी इच्छाओं को आप पूरा कर पाएंगे।

करियर : काम की वजह से प्रशंसा प्राप्त हो सकती है।

लव : पार्टनर को किस हद तक महत्व देना है, इस बात को समझना होगा।

हेल्थ : सिर में भारीपन हो सकता है।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 4

सिंह राशि
अपनी गलतियां सुधारते समय नई गलती न हो, इस बात का ध्यान रखना होगा। परिवार के लोगों का अपेक्षा के अनुसार साथ न मिलने से आप दुखी होंगे, लेकिन काम पर ध्यान बना रहेगा। रिश्तों में आने वाले उतार-चढ़ाव जीवन का हिस्सा है, इसलिए जिस भी प्रकार की परिस्थिति बन रही है, उसे वैसे ही स्वीकार करें।

करियर : काम की वजह से प्रसन्नता हो सकती है।

लव : पार्टनर और परिवार के बीच दूरियां बढ़ने की संभावना बन रही है।

हेल्थ : यूरिन संबंधित तकलीफ बढ़ सकती है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 6

कन्या राशि
अनेक प्रयत्न के बाद भी परिस्थिति में बदलाव न होने से शांत रहकर काम करना होगा। खुद को प्रेरित रखें, लेकिन आज काम कर पाना संभव नहीं होगा। कोई भी निर्णय लेते समय खुद को महत्व दे रहे हैं या लोगों को, ये बात समझने की कोशिश करें।

करियर : काम ठीक से होने के बाद भी प्रसन्नता न होने की वजह से नयापन लाने की कोशिश करें।

लव : वक्त के अनुसार रिलेशनशिप में बदलाव देख पाना संभव हो सकता है। अभी खुद के ऊपर नकारात्मकता न बनने दें।

हेल्थ : कमर दर्द की तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : पर्पल

लकी नंबर : 8

तुला राशि
अपने विचारों को खुद तक ही सीमित रखें, अन्य लोगों की बात समझने की और समझाने की कोशिश करें। विचारों में स्पष्टता नजर आ रही है, लेकिन खुलकर बात करें। किसी एक ही लक्ष्य पर ध्यान बनाए रखते हुए उसे पूरा करने की कोशिश करें।

करियर : काम की जगह के लोगों के साथ विवाद न करें।

लव : पार्टनर को अपनी बातें सामने रखने का मौका दें।

हेल्थ : शारीरिक कमजोरी बढ़ती हुई नजर आ रही है। सेहत पर ध्यान देना होगा।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 2

वृश्चिक राशि
स्किल्स और कार्यक्षमता का इस्तेमाल करते हुए जीवन में बदलाव करने की कोशिश करें। अन्य लोगों की गलतियों को सुधारते समय खुद का नुकसान न हो, इस बात का ध्यान रखें। किसी भी व्यक्ति की समस्याओं को सुलझाते समय अपनी व्यक्तिगत हद को बनाए रखें। वर्ना कोई आपका गलत फायदा उठा सकता है।

करियर : काम से संबंधित स्किल्स बेहतर बनाने के लिए प्रयत्न करने होंगे।

लव : रिलेशनशिप की नकारात्मकता से उदासीन महसूस हो सकता है।

हेल्थ : हिमोग्लोबिन की कमी होने की संभावना बन रही है।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 7

धनु राशि
परिवार के लोगों के बीच अपना एक स्थान बनाने की कोशिश करते समय अहंकार को बीच में न आने दें। लोगों के साथ भावनात्मक तरीके से जुड़े रहना आपके लिए जरूरी होगा। जितना महत्व आप खुद की अपेक्षाओं को और भावनाओं को देते हैं, उसी प्रकार से अन्य लोगों को भी समझने की कोशिश करें।

करियर : मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपेक्षा के अनुसार अवसर मिलेगा।

लव : पार्टनर के सामने अपनी भावनाओं को प्रकट करने से पहले उनकी स्थिति को जानने की कोशिश करें।

हेल्थ : आलस और थकान बढ़ती हुई नजर आ रही है।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 9

मकर राशि
भविष्य संबंधित बातों का विचार करने से बेचैनी होती रहेगी और वर्तमान पर ध्यान दे पाना संभव नहीं होगा। सभी प्रश्नों के जवाब आपको मिलेंगे, लेकिन अभी पूरे संयम के साथ काम करते रहना होगा। लोगों के साथ के संबंधों में बदलाव नजर आएगा, लेकिन यह परिस्थिति नकारात्मक नहीं है, इस बात का ध्यान रखें।

करियर : काम की वजह से यात्रा का मौका मिल सकता है।

लव : खुद के अंदर सकारात्मकता बनाए रखें। रिलेशनशिप में बदलाव नजर आएगा।

हेल्थ : बदन दर्द और बुखार की तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 3

कुंभ राशि
पैसों से संबंधित सोच होने से काम से अधिक निवेश और लेन-देन पर ही ध्यान दिया जाएगा। पैसों का हिसाब ठीक से रखें, लेकिन नकारात्मकता को खुद पर हावी न होने दें।

करियर : जरूरत पड़ने पर काम की जगह के लोगों से मदद मांगें।

लव : रिलेशनशिप में स्थिरता आसानी से प्राप्त होगी।

हेल्थ : अपच की समस्या हो सकती है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 5

मीन राशि
एक वक्त पर एक से अधिक काम करने से दिक्कतें होंगी। आप अपने ही विचारों में खोए रहेंगे, अन्य लोगों से प्राप्त हो रहे सुझाव को नजरअंदाज किया जा सकता है। जिससे गलतफहमी हो सकती है।

करियर : काम से जुड़े एक ही क्षेत्र पर पूरी तरह से ध्यान देकर उसमें पारंगत होने की कोशिश करें।

लव : रिलेशनशिप में आने वाले उतार-चढ़ाव की वजह से खुद को सुधारने की कोशिश रहेगी।

हेल्थ : गले की खराश हो सकती है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 5


You may have missed