CG में मर्डर: पत्नी से अवैध संबंध के शक में दोस्त की हत्या
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र के लिंगियाडीह में हत्या की एक वारदात हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


बुधवार सुबह लोयला स्कूल मार्ग पर एक युवक की लाश मिली थी। उसकी पहचान लिंगियाडीह निवासी संतोष यादव उर्फ देवारी (38) के रुप में की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर युवक की हत्या करने का मामला सामने आया। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि संतोष यादव दुर्गा पंडाल में प्रसाद बांटने के लिए गया था। इसके बाद वह घर नहीं पहुंचा। जांच में पता चला कि प्रमोद कुमार श्रीवास से उसकी दोस्ती थी। पुलिस ने प्रमोद से सख्ती से पूछताछ की, तब उसने बताया कि संतोष उसका दोस्त था और घर आना जाना था। उसे शक था कि उसकी पत्नी से संतोष का अवैध संबंध है, जिसके कारण उसने शराब के नशे में गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इस केस में पुलिस ने प्रमोद श्रीवास को गिरफ्तार कर लिया है।

