अनहेल्दी होते हैं इंस्टेंट नूडल्स: सेहत को पहुंचाते हैं कई नुकसान, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
मुंबई: बच्चे ही नहीं, बड़ों तक को इंस्टेंट नूडल्स खाना काफी पसंद होता है. जापान में पहली बार इनवेंट हुआ ये नूडल्स आज दुनियाभर में काफी प्रचलित हो गया है और दुनियाभर के बाजारों में बड़ी संख्या में ये उपलब्ध हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके अधिक सेवन से हमारे शरीर को काफी नुकसान भी झेलना पड़ सकता है? जी हां, इंस्टेंट नूडल्स स्वाद में जितने लजीज होते हैं, सेहत के लिए वे उतने ही नुकसानदायक होते हैं. तो आइए जानते हैं इसके बारे में.


क्या है इंस्टेंट नूडल्स
इसकी मुख्य सामग्री आम तौर पर आटा, स्टार्च, पानी, नमक, कंसुई, सोडियम कार्बोनेट और पोटेशियम कार्बोनेट, पाम ऑयल होता है. इंस्टेंट नूडल्स में सीज़निंग, नमक और मोनोसोडियम ग्लूटामेट (MSG) भी होते हैं.
इंस्टेंट नूडल्स क्यों होते हैं अनहेल्दी
हाई सोडियम
पार्कवेइस्ट के मुताबिक, सिंगल सर्विंग यानी कि 100 ग्राम नूडल्स में 397 से 3678 एमजी सोडियम पाया जाता है. बता दें कि डब्लूएचओ एक दिन में केवल 2 ग्राम सोडियम का सेवन रिकमंड करता है. अत्यधिक सोडियम के सेवन से स्टोमक कैंसर, स्ट्रोक, हार्ट डिजीज, हाई ब्लड प्रेशर, किडनी प्रॉब्लम हो सकता है.
एमएसजी से भरपूर
फ्लेवर देने के लिए इस्तेमाल में आने वाला एमएसजी(MSG) सेहत के लिए बहुत ही नुकसानदायक है. शोधों में पाया गया है कि इसके अधिक सेवन से सिर में दर्द, चक्कर आना, हाई ब्लड प्रेशर, थकान, कमजोरी, मसल्स में खिंचाव, सीने में दर्द, हार्ट पैल्पेटीशन आदि की समस्या हो सकती है. इसका दूरगामी असर काफी खतरनाक हो सकता है.
प्रोटीन और फाइबर की कमी
इन इंस्टेंट नूडल्स में प्रोटीन और फाइबर की कमी होती है. आपको बता दें कि प्रोटीन आपके पेट को भरा महसूस कराता है और फाइबर गट को क्लीन करने में मदद करता है. ऐसे में जब हम अधिक इंस्टेंट नूडल्स का सेवन करते हैं तो इससे आपका डायजेशन सिस्टम में समस्या हो सकती है और आपके भूख की क्रेविंग भी बढ़ सकती है. जिससे वजन तेजी से बढ़ सकता है.

