BREAKING: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की एक्ट्रेस ने की फांसी लगाकर आत्महत्या, मौके पर मिला सुसाइड नोट
इंदौर: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम वैशाली ठक्कर ने आत्महत्या कर ली है। उनकी लाश इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के साईं बाग कॉलोनी में स्थित उनके मकान में फांसी से लटका मिला है। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस और एफएसएल की टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमएस अस्पताल भेजा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।


View this post on Instagram
वैशाली ठक्कर पिछले एक साल से इंदौर में रह रही थीं। यहीं उन्होंने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। तेजाजी नगर पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी और उन्हें घटनास्थल से सुसाइड नोट भी मिला है। शुरुआती जांच के आधार पर इसे प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा है।

