एक बार फिर समुद्र में सर्फिंग करते हुए नजर आई ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की सोनू, यहां देखें
मुंबईः ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ पिछले 14 सालों से भी ज्यादा समय से दर्शकों के बीच छाया हुआ है. शो में कई एक्टर आए और कई गए, लेकिन इन सबके बाद भी गोकुलधाम सोसाइटी का हर सदस्य दर्शकों के बीच अपनी पकड़ बनाए हुए है. इन्हीं में शामिल हैं, निधि भानुशाली, जो शो में बतौर सोनू बनकर आई थीं.


निधि भानुशाली शो की तीसरी सोनू थीं, लेकिन इसके बाद भी वह दर्शकों के बीच अपनी पकड़ बनाने में कामयाब रहीं. अब भले ही वह शो का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग बेहद तगड़ी है
सोशल मीडिया पर लाखों लोग निधि भानुशाली को फॉलो करते हैं, जो उनके जबरदस्त अंदाज के कायल हैं.
View this post on Instagram
इस बीच निधि भानुशाली की एक तस्वीर फैंस के बीच छाई हुई है, जिसमें वह बिकिनी और शॉर्ट्स में समुद्र की लहरों के बीच सर्फिंग करती नजर आ रही हैं.

