September 27, 2026

BIG BREAKING: केदारनाथ में श्रद्धालुओं को ले जा रहा हेलिकॉप्टर क्रैश, हादसे में 2 पायलट समेत 7 लोगों की मौत

image-171666075555_1666076457

केदारनाथ में श्रद्धालुओं को ले जा रहा हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हादसे में 2 पायलट समेत 7 लोगों की मौत हो गई है। हादसे की वजह खराब मौसम और कोहरा बताया जा रहा है। घने कोहरे की वजह से हेलिकॉप्टर जमीन से टकरा गया। हादसे के बाद हेलिकॉप्टर में आग लग गई।


हेलिकॉप्टर आर्यन एविएशेन के बेल कंपनी का है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक ये केदारनाथ से श्रद्धालुओं को लेकर फाठा जा रहा था, जो गरुड़चट्टी के पास क्रैश हो गया। कुछ फोटोज और वीडियो भी सामने आए हैं। इसमें हेलिकॉप्टर का मलबा, आग और स्थानीय लोग दिखाई पड़ रहे हैं।


You may have missed