June 28, 2026

फुल सलीव्स वाली शर्ट को उल्टा पहनकर बैकलेस हुई उर्फी जावेद: पार कीं बोल्डनेस की सारी हदें, Video यहां देखें

Screenshot_20221018-203133__02

मुंबई: टीवी अभिनेत्री से सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी उर्फी अपने फैशन सेंस और स्टाइल के लिए पहचानी जाती हैं। वह अपने लुक्स से सोशल मीडिया पर तहलका मचा देती हैं। हर बार उनका कोई न कोई नया स्टाइल अभिनेत्री को चर्चा में ला देता है, जो लोगों को आश्चर्यचकित भी कर देता है। पिछले दिनों ट्रांसपेरेंट ड्रेस पहने नजर आईं उर्फी ने एक बार फिर अपने नए लुक से इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है, जिसके बाद वह नेटिजन्स के निशाने पर आ गई हैं।


दरअसल, अपने अतरंगी कपड़ों के कारण सुर्खियों में रहने वाली उर्फी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनका कभी न देखा गया एक लुक सामने आया है। यह उर्फी का एक ऐसा लुक है, जिसमें उर्फी हमेशा की तरह बोल्डनेस की सारी हदें पार करती नजर आ रही हैं। उर्फी के द्वारा साझा किए गए इस नए वीडियो में वह एक फुल सलीव्स वाली शर्ट को इस तरह पहने नजर आ रही हैं कि हर कोई हैरान हो गया। उर्फी ने आगे की तरह शर्ट पहनी हुई है, जिसे डोरी की मदद से अपनी कमर पर बांधा हुआ है। उनका यह लुक बैकलेस है

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

 

वीडियो साझा करते हुए उर्फी ने इसके साथ एक कैप्शन भी लिखा, जो उनकी ड्रेस की तरह ही अजीब है। उर्फी ने लिखा, ‘सो यू डोन्ट नीड टू वेयर अ शर्ट तो वेयर शर्ट!’ यानी शर्ट पहनने के लिए आपको उसे पहनने की जरूरत नहीं है। उर्फी के इस लुक ने उनके फॉलोअर्स को दंग कर दिया है। इस वीडियो पर लोग अलग-अलग तरह के कमेन्ट्स कर रहे हैं, जहां कुछ उनको स्टार बता रहे हैं, वहीं कुछ उनको लताड़ लगा रहे हैं। लेकिन हमेशा की तरह ट्रोल्स की संख्या ज्यादा है।


You may have missed