April 18, 2026

Emergency Lockdown ब्रेकिंग: चिड़ियाघर में बाड़े से अचानक भाग निकले 5 शेर, लगाना पड़ा इमरजेंसी लॉकडाउन

lock2

सिडनी: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में बुधवार सुबह टारोंगा चिड़ियाघर में पांच शेर अपने बाड़े से मुक्त होकर बाहर निकल गए. खतरे को देखते हुए अधिकारियों ने इलाके में इमरजेंसी लॉकडाउन लागू कर दिया. हालांकि कुछ घंटे बाद इन्हें फिर से पकड़ लिया गया और हालात सामान्य हुए.


रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ लोगों ने एक वयस्क शेर और बाकी चार शावकों को सुबह लगभग 6:30 बजे उनके मुख्य बाड़े के बाहर देखा. इसकी सूचना मिलते ही चिड़ियाघर में अफरातफरी मच गई. चिड़ियाघर के कार्य़कारी निदेशक साइमन डफी ने बताया कि जानवरों के बाड़े से बाहर निकलने की सूचना मिलते ही इमरजेंसी लॉकडाउन लगा दिया गया था. कुछ देर बाद चार बच्चों को आसानी से उनके बाड़े में भेज दिया गया, जबकि व्यस्क शेर को अंदर भेजने में काफी जद्दोजहद करनी पड़ी. हालांकि देरी से ही सही उसे भी बाड़े में भेज दिया गया. उन्होंने बताया कि यह पता करने की कोशिश की जा रही है कि ये जानवर कैसे भागे.

स्थिति कंट्रोल में, अब सामान्य दिनों की तरह खुलेगा चिड़ियाघर
उन्होंने बताया कि शेरों के अपने सामान्य बाड़े के बाहर पाए जाने के तुरंत बाद एक ज़ोरदार डरावने अलार्म की आवाज़ सुनाई दी, जिससे इलाके में लॉकडाउन लागू हुआ. इस अलार्म को आस-पास के लोगों ने भी सुना. वहीं, इस चिड़ियाघर में एक कैंप में रात गुजारने के लिए रुके एक परिवार ने बताया कि शेर के बाहर निकलने की वजह से उन्हें फौरन तंबू छोड़कर भागने के लिए कहा गया. तारोंगा चिड़ियाघर ने एक बयान में कहा कि स्थिति अब नियंत्रण में है और चिड़ियाघर सामान्य दिनों की तरह खुलेगा.


You may have missed