Love Rashifal 5 Dec: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज आपका अपने साथी से अनबन रहेगी, उसे पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे। आज आप बच्चों के प्रति अपना दायित्व निभाएंगे। जीवनसाथी के सेहत खराब हो सकती है। सेहत से जुड़ी कुछ समस्याएं सामने आ सकती हैं।


वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): दांपत्य जीवन में जीवन साथी का समर्थन मिलेगा। विनम्र और दोस्ताना रवैया रखें। देवी कृपा से संतान का मनचाहे कोर्स में दाखिला हो सकता है। प्रेमी के साथ आपकी आज लड़ाई हो सकती है।
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): प्रेम विवाह या विदेश में विवाह तय हो सकता है। रूठा हुआ जीवनसाथी आज मान सकता है। अपने लव पार्टनर से अपनी प्रेम भावनाओं को ठीक से व्यक्त करें। आप अपने प्रेमी के साथ हंसी खुशी भरा समय बिताएंगे।
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): प्रेमी के द्वारा आज कुछ अच्छे शब्द आज आपके जीवन में खुशी ला सकते हैं। पिता के साथ अनावश्यक गलतफहमी से बचने के लिए अपनी भावनाओं को अपने प्रियजनों से व्यक्त करें।
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): परिवार के सदस्य की अच्छी सलाह आपके लिए लाभदायक होगी। जीवन का आनंद लें। विवाह के बंधन में बंधने या फिर कहें जीवनसाथी मिलने का समय आ गया है। एक सुयोग्य साथी की इच्छा पूरी होगी।
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आपका मित्र प्रेम संबंध बनाए रखने के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। जीवनसाथी नाराज हो सकता है। नरमी से बातचीत या फिर कोई गिफ्ट या मूवी आपके साथी के साथ नजदीकियां बनाने का सही विकल्प रहेगा। आपके रोमांटिक विचारों को आपके प्रेमी द्वारा पसंद नहीं किया जाएगा।
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): लव पार्टनर का समर्थन मिलेगा। आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होने जा रही है, जिसके साथ आप भविष्य में भी लाभ मिलेगा।
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): शादीशुदा ज़िन्दगी के नज़रिए से यह थोड़ा मुश्किल वक़्त है। यात्रा आपकी दूरियां बढ़ा सकती है। प्रेमी की बातों को नजरंदाज न करें। प्रेमी प्रेमिका के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है। समस्याओं से बाहर निकलने के लिए विश्वास ही एकमात्र समाधान है।
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): परिवार में गलतफहमी पैदा हो सकती है। युवक-युवतियां अपनी क्षमता से अपने प्रिय को प्रभावित करें। प्रेम संबंधों के लिए दिन उत्तम है। लाइफ में रोमांस आने दें।
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): कुछ रोमांटिक पल अपने पार्टनर के साथ बिताएंगे। जीवनसाथी आपके प्रति आकर्षित रहेगा अफवाहों से दूर रहें। अचानक कोई खुश खबरी मिलेगी। सोशल मीडिया पर बने रहें। आज आपको अपना नया लव पार्टनर मिल सकता है।
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): रिलेशनशिप बढ़ेगी। फेसबुक पर चैट कर सकते हैं। अकेले युवक-युवतियों को प्रियतम मिल सकता है। कुछ लोगों के जीवनसाथी को अन्य सम्बन्धों के बारे पता चल सकता है।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज आप प्रेमी को कोई कीमती तोहफ़ा दे सकते हैं, लेकिन प्रेमी के द्वारा ज्यादा उत्साह ना दिखाने पर आपका मन दुखी हो सकता है। आप ऐसी स्थिति को नजर अंदाज करके मन को बहलाने का प्रयास ही करें।
