भखारा: घर में लगी भीषण आग, झुलसने से 1 व्यक्ति की मौत
धमतरी: धमतरी जिले के भखारा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत इर्रा में एक घर में आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि घर के अंदर बैठा दशरथ साहू गंभीर रूप से झुलस गया। आग लगने से छटपटाते देख एक व्यक्ति ने उसे बुझाने की भरपूर कोशिश की। बाद में उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां गुरुवार सुबह उसने दम तोड़ दिया।


जानकारी के मुताबिक, इर्रा गांव में दशरथ साहू अपनी पत्नी और बेटे के साथ रहता है। बुधवार को बेटा घर से बाहर गया हुआ था। घर पर केवल दशरथ और उसकी पत्नी थे। बुधवार दोपहर बाद घर में अचानक आग लग गई। दशरथ भी आग की चपेट में आ गया। वो आग की लपटों से घिरा हुआ ही घर से बाहर गली में निकल आया।और लोगों से आग बुझाने गुहार करता रहा फिर वहीं मौजूद व्यक्ति ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन अंततः उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

