April 18, 2026

Funny Wedding Card: गलती से शादी के कार्ड पर छप गई ऐसी बात, सोच में पड़े लोग ‘जाएं या न जाएं

IMG_20230417_100901

Funny Wedding Card: शादियों का सीजन नहीं भी हो, तो भी सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी तमाम तरह की तस्वीरें और वीडियोज वायरल होते रहते हैं, जिसमें से कुछ बड़े ही मजेदार होते हैं तो कुछ इमोशनल भी करते हैं. खैर, अभी तो शादी का सीजन चल ही रहा है और सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चीजें खूब वायरल भी हो रही हैं. जिस तरह शादियों में बैंड-बाजा-बारात की अहमियत होती है, उसी से शादी के कार्ड की भी बड़ी अहमियत होती है. ऐसे में लोग कार्ड छपवाते समय कई सारी चीजों का ध्यान रखते हैं, पर कभी-कभी गलती हो ही जाती है. सोशल मीडिया पर आजकल ऐसा ही एक शादी का कार्ड वायरल हो रहा है, जिसमें लिखी बात पढ़कर तो किसी की भी हंसी छूट जाए.


दरअसल, इस कार्ड में गलती से ऐसी बात छप गई है कि मेहमान भी सोच में पड़ गए होंगे कि शादी में जाएं या न जाएं. आपने देखा होगा कि शादी के कार्ड में स्नेह निमंत्रण भी लिखा होता है. इस कार्ड में भी ऐसा ही कुछ लिखा है, लेकिन लिखने वाले ने गलती से एक शब्द छोड़ दिया है, जिसके बाद कार्ड में लिखी बात का ‘अर्थ का अनर्थ’ ही बन गया. तस्वीर में आप देख सकते हैं कि कार्ड में लिखा है, ‘भेज रहा हूं स्नेह निमंत्रण, प्रियवर तुझे बुलाने को. हे मानस के राजहंस, तुम भूल जाना आने को’. अब बताइए भला, कार्ड में ही साफ-साफ लिखा है कि ‘तुम भूल जाना आने को’, तो भला कौन शादी में आने की जहमत उठाएगा.


You may have missed