June 4, 2026

बॉलीवुड एक्ट्रेस माही गिल ने गुप-चुप रचाई, जानिए- कौन हैं एक्ट्रेस के मिस्टर हसबैंड

IMG_20230419_110135

बॉलीवुड एक्ट्रेस माही गिल ने कई फिल्मों में काम किया है और उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ भी हुई है. हालांकि पिछले कुछ समय से वे सिल्वर स्क्रीन से दूर हैं. इस बीच अब खबर आई है कि माही गिल ने गुप-चुप शादी कर ली है. हालांकि एक्ट्रेस ने अपनी मैरिटल स्टेट्स को सीक्रेट रखा था. वहीं एक रिपोर्ट के मुताबिक माही ने अब खुलासा किया कि वे शादी-शुदा हैं.


माही गिल ने कर ली है शादी
हिंदुस्तान टाइम की रिपोर्ट के मुताबिक गिल ने एक्टर-एंटरप्रेन्योर रवि केसर से शादी की है. दिलचस्प बात यह है कि दोनों ने साल 2019 में आई डिजिटल सीरीज ‘फिक्सर’ में स्क्रीन स्पेस शेयर किया था. वहीं रिपोर्ट के मुताबिक गिल ने अपना बेस गोवा शिफ्ट कर लिया है. जहां वह अपने पति और बेटी वेरोनिका के साथ रहती हैं. दोनों ने कब शादी की इस बारे में कोई जानकारी नहीं है. वहीं रिपोर्ट के मुताबिक माही ने खुद कंफर्म करते हुए कहा, ‘मैंने उनसे शादी की है.’


You may have missed