April 20, 2026

23 अप्रैल का राशिफल: कुंभ समेत इन राशि के लोगों को मिलेगा लाभ ही लाभ

Aaj-Ka-Rashifal-In-Video-Today-is-the-fate-of-696x456

मेष- आज चन्द्रमा का द्वितीय भाव में व सूर्य का इस राशि में गोचर धन लाभ तो देगा लेकिन स्वास्थ्य में परेशानी दे सकता है। छात्र लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।तिल का दान करें।व्यवसाय में तनाव रह सकता है।


वृषभ – आज का दिन व्यवसाय में विशेष सफलता का है। सूर्य के द्वादश गोचर स्वास्थ्य के लिए शुभ है।रुके धन का आगमन हो सकता है। बैंकिंग,आईटी व मीडिया से जुड़े लोग जाँब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे।हरा व आसमानी रंग शुभ है।युवा लव लाइफ को लेकर प्रसन्न रहेंगे।तिल का दान करें।

मिथुन- गुरु का इस राशि से दशम व सूर्य का मेष व चन्द्रमा का वृष गोचर सफलता कारक है। बिजनेस में प्रगति होगी। दशम गुरु के कारण सफलता आसान है।संतान के विवाह कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। हरा व नीला रंग शुभ है।

कर्क- इस राशि का स्वामी चन्द्रमा का वृष गोचर आर्थिक सुख में उन्नति देगा। टीचिंग,आईटी व बैंकिंग फील्ड के लोग लाभान्वित होंगे। लाल व नारंगी रंग शुभ है।कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा।उड़द का दान करें। शनि के द्रव्य तिल का दान करें।

सिंह-आज सूर्य का मेष व चन्द्रमा का वृष राशि में गोचर टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्रों के लिए मंगलमय है। जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। हरा व लाल रंग शुभ है। सुंदरकांड का पाठ करें। राजनीति में सफलता मिलेगी।तिल व गुड़ का दान करें। उच्चाधिकारियों के सहयोग को लेकर प्रसन्न रहेंगे।

कन्या- चन्द्रमा नवम भाग्यप्रतिशत सुख से प्रसन्नता देंगे। जाँब में चन्द्रमा व गुरु आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। व्यवसाय में लाभ सम्भव है।हरा व आसमानी रंग शुभ है। गुड़ का दान करें। पिता का आर्शीवाद लें।

तुला- खष्ठम गुरु व मेष का सूर्य व चन्द्रमा का वृष में रहना मङ्गलमय है। शनि का पँचम गोचर लाभ प्रदान कर रहे हैं।संतान की प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानबहुक का पाठ करें। आज जाँब में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।सफेद व लाल रंग शुभ है।

वृश्चिक- आज सूर्य का इस राशि से खष्ठम गोचर व्यवसाय में सफलता देगा। सूर्य व चन्द्रमा सफलता देगा। कन्या राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं।पीला व लाल रंग शुभ है। गुड़ का दान करें।अपराजिता का पेड़ लगाएं।गाय को केला खिलाएं।

धनु- आज गुरु चतुर्थ तथा सूर्य इसी राशि से पंचम व शनि तृतीय रहकर आईटी ,टीचिंग व मीडिया जाँब के लिए अनुकूल हैं। शुक्र उच्चाधिकारियों की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति कराएगा। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है।पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

मीन- आज जांब में इस राशि का गुरु व कुम्भ के शनि मङ्गलमय हैं। तृतीय चन्द्रमा किसी समस्या को समाप्ति दे सकता है।हेल्थ के प्रति सचेत रहें।पीला व सफेद रंग शुभ है। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का 03 बार पाठ करें व गेंहू का दान करें।पिता का आशीर्वाद लें।


You may have missed