July 29, 2026

रायपुर में ट्रैक्टर से टकराई ट्रेन: पटरियों पर चल रहा है मेंटेनेंस का काम

IMG_20230509_094013

रायपुर में एक ट्रेन और ट्रैक्टर की टक्कर से हादसा हो गया । मालगाड़ी उसी पटरी पर आ गई जिस पटरी पर पहले से ट्रैक्टर मौजूद था। इस हादसे के बाद अब रेलवे के कर्मचारी ट्रैक्टर को हटाने का काम कर रहे हैं।


यह हादसा रायपुर के फाफाडीह इलाके से गुजरने वाली वॉल्टेयर लाइन पर हुआ। दरअसल रायपुर स्टेशन के आस-पास पटरियों पर मेंटेनेंस का काम चल रहा है । जिस ट्रैक्टर से ट्रेन टकराई वह दरअसल रेलवे के काम पर ही लगा हुआ था । इस ट्रैक्टर के पहिए बदलकर इसे ट्रैक पर चलाने का काम किया जा रहा था । जिस ट्रैक पर ट्रैक्टर था वही मालगाड़ी आ गई और इस वजह से दोनों की टक्कर हो गई। हालांकि इसमें किसी के घायल होने की खबर नहीं है।फाफाडीह इलाके से गुजरने वाली वॉल्टेयर लाइन पर हुआ। दरअसल रायपुर स्टेशन के आस-पास पटरियों पर मेंटेनेंस का काम चल रहा है । जिस ट्रैक्टर से ट्रेन टकराई वह दरअसल रेलवे के काम पर ही लगा हुआ था । इस ट्रैक्टर के पहिए बदलकर इसे ट्रैक पर चलाने का काम किया जा रहा था । जिस ट्रैक पर ट्रैक्टर था वही मालगाड़ी आ गई और इस वजह से दोनों की टक्कर हो गई। हालांकि इसमें किसी के घायल होने की खबर नहीं है।


You may have missed