June 3, 2026

हैरान कर देने वाला मामला: महिला ने पड़ोसी पर लगाए अंडरगारमेंट्स चोरी करने के आरोप, 20 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मामला जान आप भी हो जाएंगे हैरान

IMG_20230703_235616

अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला के अंडरवेयर चोरी के करने के मामले में मचे बवाल पर पुलिस ने एक ही जाति के दो समूहों के 20 लोगोंं को गिरफ्तार किया है।


इसे भी पढ़ें: 1 जुलाई से गैस सिलेंडर से लेकर क्रेडिट कार्ड के नियमों में होंगे ये बदलाव, जानिए आपकी जेब पर क्या पड़ेगा प्रभाव

विवाद उस वक्त भड़क गया, जब एक 30 साल की महिला ने अपने 31 साल के पड़ोसी पर आठ महीने तक उसके अंडरगारमेंट्स चुराने का आरोप लगा दिया।

महिला ने किया स्टिंग ऑपरेशन

धंधुका पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, महिला अपने अंतर्वस्त्रों को सुखाने के लिए डालने के बाद गायब होने से हैरान थी। निराश महिला ने डरपोक चोर को रंगे हाथों पकड़ने के लिए एक खुफिया तरीके से मोबाइल स्टिंग किया। इसके बाद आपत्तिजनक फुटेज से आखिरकार सच्चाई सामने आ गई।

अंडरगारमेंट्स चुराते हुए कैमरे में हुआ कैद

26 जून को फुटेज देखने पर महिला ने पाया कि उसका पड़ोसी ही खुलेआम उसके अंडरगारमेंट्स चुरा रहा था। पुलिस अधिकारी ने कहा, अगले दिन महिला ने गुप्त रूप से उस आदमी पर नजर रखी और अपने अंडरगारमेंट्स चुराते हुए देखा। इसके बाद महिला ने उसका पीछा किया और चुराए गए अंडरगारमेंट्स का पता लगाया।

अंडरगारमेंट्स चोरी करने वाले से भिड़ी महिला

महिला अंडरगारमेंट्स चोरी करने वाले उस आदमी से भिड़ गई। इसके बाद गुस्साए आरोपी ने कथित तौर पर महिला के साथ छेड़छाड़ और मारपीट शुरू की।

इसे भी पढ़ें: Delhi Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो में बिकिनी गर्ल के बाद एक और लड़की का VIDEO वायरल,, चलती मेट्रो में करने लगी ऐसा काम..

महिला जब मदद के लिए चिल्लाई तो उसके परिवार वाले लाठी और लोहे के पाइप लेकर मौके पर पहुंच गए।

दोनों पक्षों से कुल 20 गिरफ्तारियां

महिला के परिवार वालों ने आरोपी और उसके रिश्तेदारों पर हमला कर दिया। अधिकारी ने कहा, आरोपी के रिश्तेदारों ने भी महिला के परिवार पर जवाबी हमला किया। इस विवाद में 8 से 10 लोग घायल हो गए, जिसके चलते दोनों पक्षों से कुल 20 गिरफ्तारियां की गई हैं।


You may have missed