August 20, 2026

रायपुर में मर्डर: युवक को चाकू मारकर उतारा मौत के घाट, पुरानी रंजिश के चलते की हत्या

chaku baji

रायपुर: राजधानी रायपुर के टिकरापारा इलाके में आधी रात को युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। खबरों के अनुसार पड़ोसी ने युवक की हत्या की है। बताया जा रहा है कि नवरात्रि के दौरान पंडाल के लिए गड्ढा खोदने के विवाद के चलते पुरानी रंजिश चल रही थी।


आरोपी दीपक नामदेव ने अपने पड़ोसी कंचन माल पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्‍पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपित दीपक नामदेव को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला टिकरापारा थाना इलाके का है।


You may have missed