रायपुर में PM मोदी ने जनसभा को किया संबोधित: कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना, 7600 करोड़ रुपए के विकासकार्यों की दी सौगात
रायपुर दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Raipur Me Pm Modi) ने साइंस कॉलेज मैदान पर जनसभा के भाषण की शुरुआत छत्तीसगढ़ी में की। प्रदेश के देवी-देवताओं को याद करते हुए उन्होंने जय जोहार से लोगों का अभिवादन किया। इसके बाद उन्होंने सभा में आ रहे तीन कार्यकर्ताओं की सड़क हादसे में मौत पर श्रद्धांजलि दी।


अपने 30 मिनट के संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ में एक ही चर्चा है कि बदलबो-बदलबो ए दारी सरकार बदलबो। यह राज्य भाजपा ने बनाया है और यहां के लोगों को भाजपा ही समझती है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर शराब घोटाले को लेकर जमकर हमला बोला।
पीएम मोदी ने अपने भाषण में केंद्र सरकार की योजनाओं की तारीफ की और कहा कि कांग्रेस करप्शन और कुशासन का मॉडल बन चुकी है। छत्तीसगढ़ में भी सिर्फ भ्रष्टाचार हुआ है, लेकिन हर भ्रष्टाचारी सुन ले मोदी भ्रष्टाचार पर कार्रवाई की गारंटी है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7600 करोड़ के कई योजनाओं की सौगात दी।
रायपुर में 7600 करोड़ रुपए के विकासकार्यों की सौगात
छत्तीसगढ़ में पांच राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास ।
जबलपुर-जगदलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखी।
रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर के 6 लेन की आधारशिला रखी।
आयुष्मान भारत परियोजना के तहत आयुष्मान कार्ड का वितरण।
अंतागढ़ से रायपुर के लिए नई ट्रेन की शुरुआत करेंगे। हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

