देखें दिल दहला देने वाला Video: चित्रकोट वाटरफॉल में 90 फीट ऊंचाई से कूदी लड़की, पैरेंट्स ने मोबाइल देने से मना किया तो खुदकुशी की कोशिश की
बस्तर के चित्रकोट वाटरफॉल (Chitrakote waterfall) में नाबालिग लड़की के कूदने का वीडियो (Chitrakote Me Kudi Ladki) सामने आया है। चित्रकोट चौकी पुलिस के मुताबिक, लड़की ने 90 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाई। फिर तैरकर खुद ही बाहर निकल गई।


पूछताछ में बताया कि वह पैरेंट्स के मोबाइल यूज नहीं करने देने से नाराज थी। इसलिए खुदकुशी की कोशिश की।
लोग बचाने के लिए आवाज लगाते रहे, लेकिन वह कूद गई
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, युवती चित्रकोट गांव के पुजारी पारा की रहने वाली है। मंगलवार अचानक वह वाटरफॉल पहुंची। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की वाटरफॉल के बीच एक चट्टान पर खड़ी है।
वहां मौजूद लोग युवती को आवाज देकर रोकने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इससे पहले कि कोई युवती तक पहुंच पाता। देखते ही देखते उफनते वाटरफॉल में वह छलांग लगा देती है। लड़की पानी में कुछ देर तैरती है। फिर करीब 70 फीट पानी के साथ नीचे गिरती है। फिर तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आती है
90 फीट ऊँचे चित्रकोट वॉटरफॉल पर कुछ देर खड़े रहने के बाद एक युवती आत्महत्या के इरादे से छलांग लगा देती है,आसपास देख रहे लोग चीखना-चिल्लाना शुरू करते हैं, इसी बीच युवती तैरते हुए बाहर आ जाती है, ये जितना बड़ा कमाल है, सुरक्षा व्यवस्था पर उतना ही बड़ा सवाल भी. #Chattisgarh#bastar pic.twitter.com/h3ysMG1fbg
— Rajni Thakur (@RajniThakurCG) July 18, 2023
पुलिस की पूछताछ में हुआ खुलासा
नाबालिग ने पुलिस को पूछताछ मैं बताया कि वह पैरेंट्स से नाराज थी। वे मोबाइल नहीं देते थे। इसलिए सुसाइड करने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि, मेडिकल टेस्ट के बाद नाबालिग को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।
जल प्रपात के आसपास सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं
बारिश की वजह से यह चित्रकोट वाटरफॉल बेहद खूबसूरत दिखता है। इसे देखने के लिए हजारों लोग रोज पहुंचते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सैलानियों की सुरक्षा के लिए यहां कोई खास इंतजाम नहीं किया गया है। इससे पहले भी यहां कई बार ऐसे हादसे हो चुके हैं। इस वाटरफॉल ‘मिनी नियाग्रा’ भी कहा जाता है।

