चिंगरा पगार झरना में हजार से ज्यादा लोग बाढ़ में फंसे: अचानक बढ़ा झरना और नाले का जलस्तर
गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद के चिंगरा पगार झरना (Chingra Pagar waterfall) गए करीब 1 हजार से ज्यादा सैलानी बाढ़ में फंस गए हैं|


जानकारी के मुताबिक, चिंगरा पगार झरना स्थल जाने से पहले पड़ने वाले बरसाती नाला में अचानक बाढ़ आ गई, जिससे वहां लोग फंस गए|
दरअसल, दोपहर तेज बारिश के बाद झरना व नाले का जलस्तर अचानक बढ़ गया था।
सैलानियों के फंसने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और बाढ़ आपदा मोचन टीम मौके पर पहुंची है, फिलहाल राहत व बचाव कार्य जारी है।

