June 3, 2026

PM मोदी ने अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान विपक्ष पर कसा तंज: बोले– ये I.N.D.I.A नहीं, घमंडिया गठबंधन है

IMG_20230810_200713

नई दिल्ली: एनडीए NDA सरकार के खिलाफ 26 जुलाई को लोकसभा में विपक्ष द्वारा पेश अविश्वास प्रस्ताव पर पीएम मोदी ने गुरुवार को संसद में जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश की जनता ने हमारी सरकार पर बार-बार भरोसा दिखाया है और मैं करोड़ों जनता का आभार प्रकट करने यहां आया हूं। उन्होंने विपक्षी गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि ये I.N.D.I.A. नहीं घमंडिया गठबंधन है।


उन्होंने कहा कि विपक्ष जिंदा रहने के लिए भी NDA का सहारा लेना पड़ा, लेकिन घमंड इतना कि NDA में भी दो I पिरो दिए। पहला I 26 दलों का गमन और दूसरा I एक परिवार का गमन। खुद बचने के लिए NDA भी चुराया और इंडिया के भी टुकड़े किए (I.N.D.I.A में डॉट लगाकर)।

वहीं, इससे पहले कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा में हिस्सा लिया। उन्होंने केंद्र सरकार पर कई हमले किए। मालूम हो कि विपक्ष ने 26 जुलाई को मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था, जिसे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने स्वीकार कर लिया था।

कहा कि मैंने इसपर 2018 में ही कहा था कि सरकार के खिलाफ विपक्ष फिर से 2018 में अविश्वास प्रस्ताव लाएगा। उन्होंने कहा- मैंने 2018 में कहा था कि 2023 में फिर से आना, लेकिन फिर भी आपने (विपक्ष) मेहनत नहीं की। आपने (विपक्ष) देश को निराशा के अलावा और कुछ नहीं दिया। मैं विपक्ष के रवैये पर कहूंगा, ‘जिनके बही-खाते बिगड़े हुए हैं, वे भी हमसे हमारा हिसाब लिए फिरते हैं।

विपक्ष के रग-रग में बसा है घमंड और अविश्वास
पीएम मोदी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि अविश्वास और घमंड इनके रग-रग में बस गया है। वे जनता के विश्वास को देख नहीं पाते। यह जो शुतुरमुर्ग दृष्टिकोण है इसके लिए देश क्या ही कर सकता है। जब घर में अच्छा होता है तो नजर न लगे उसके लिए काला टीका लगाते हैं। आज देश का जो मंगल, वाहवाही हो रही है उस पर मैं आपका धन्यवाद करता हूं कि काले टीके के रूप में काले कपड़े पहनकर सदन में आकर इस मंगल को सुरक्षित करने का काम किया है।

भारत के योगदान पर विश्व को भरोसा
पीएम मोदी ने कहा कि हमने दुनिया में भारत की बिगड़ी हुई साख को संभाला है और उसे फिर एक बार नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं, अभी भी कुछ लोग कोशिश कर रहे हैं दुनिया में हमारी साख को दाग लग जाए लेकिन दुनिया अब देश को जान चुकी, भारत के योगदान पर विश्व का भरोसा बढ़ता चला जा रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोगों को एक रहस्यमयी वरदान मिला हुआ है, जिसका भी ये लोग बुरा चाहेंगे उसका भला ही होगा।

विपक्ष को युवाओं के भविष्य की नहीं है चिंता
प्रधानमंत्री ने कहा कि विपक्ष को देश के युवाओं के भविष्य की नहीं बल्कि अपने राजनीतिक भविष्य की चिंता है। एक दिन आप जुटे तो अपने कट्टर भ्रष्ट साथी की शर्त पर मजबूर होकर जुटे। देश की जनता ने जिस काम के लिए आपको यहां भेजा है, उस जनता के साथ भी विश्वासघात किया गया है।

पहले भी आया था एनडीए सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्तावः पीएम मोदी
पीएम मोदी ने इस दौरान विपक्ष द्वारा पहले की सरकारों के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि साल 1999 में वाजपेयी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आया। इस दौरान शरद पवार उस समय विपक्ष का नेतृत्व कर रहे थे, उन्होंने डिबेट का नेतृत्व किया। वहीं, साल 2003 में अटल जी की सरकार के समय सोनिया गांधी विपक्ष की नेता थीं, उन्होंने विस्तार से अविश्वास प्रस्ताव रखा, जबकि साल 2018 में खरगे जी विपक्ष के नेता थे, उन्होंने विषय को आगे बढ़ाया।

आईएनडीआईए पर पीएम मोदी ने बोला हमला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी गठबंधन आईएनडीआईए पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष जिंदा रहने के लिए भी NDA का सहारा लेना पड़ा, लेकिन घमंड इतना कि NDA में भी दो I पिरो दिए। पहला I 26 दलों का गमन और दूसरा I एक परिवार का गमन। खुद बचने के लिए NDA भी चुराया और इंडिया के भी टुकड़े किए (I.N.D.I.A में डॉट लगाकर)। इस दौरान उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी, सरदार पटेल, राजेंद्र प्रसाद सहित कई विभूतियों ने देश में परिवार के खिलाफ आवाज उठाई, लेकिन कांग्रेस को परिवारवाद पसंद है।


You may have missed