रायपुर की एयर होस्टेस का मुंबई में गला रेतकर हत्या: फ्लैट में मिली लाश, मामले में सफाई कर्मचारी गिरफ्तार
राजधानी रायपुर की रहने वाली एक एयर होस्टेस की मुंबई में हत्या कर दी गई। रविवार शाम पुलिस को युवती की लाश उसके फ्लैट से मिली है। बताया जा रहा है कि युवती की गला काटकर हत्या की गई है। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने इस मामले में एक सफाई कर्मचारी को गिरफ्तार किया है



जानकारी के मुताबिक, रूपल ओगरे रायपुर के राजेंद्र नगर क्षेत्र की रहने वाली थी। वह कुछ समय से मुंबई के अंधेरी में स्थित एनजी काम्प्लेक्स में अपनी बड़ी बहन और एक दोस्त के साथ रह रही थी। वारदात के दौरान युवती की बहन और उसका दोस्त दोनों अपने होम टाउन गए थे।
पुलिस ने एक व्यक्ति को लिया था हिरासत में
रूपल एक निजी एयरलाइन कंपनी में एयर होस्टेस थी। हाल ही में उसका चयन हुआ था। वो वहां ट्रेनी के तौर पर काम कर रही थी। बताया जा रहा है कि हत्या मामले में सफाई कर्मचारी को पकड़ा गया है। इससे पहले मुंबई पुलिस ने बिल्डिंग में काम करने वाले एक शख्स को हिरासत में लिया था। पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया।

