April 29, 2026

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023: प्रथम चरण में होने वाले चुनाव का समय हुआ निर्धारित

chun

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के पहले चरण का मतदान 7 नवंबर को होना है. पहले चरण में 20 विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे. निर्वाचन आयोग ने 20 विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले मतदान के लिए समय निर्धारित किया है.


जिसमें 10 विधानसभा सीटों में सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा तो वहीं अन्य 10 विधानसभा सीटों में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा.

बता दें कि 7 नवंबर को प्रथम चरण का मतदान होगा. इसके लिए 20 अक्टूबर तक नामांकन भरने का अंतिम तारीख है. वहीं 23 अक्टूबर तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकते हैं.

8 से 5 बजे तक इन विधानसभा सीटों में होगा मतदान:
CG Assembly Election 2023: पंडरिया , कवर्धा, खैरागढ़, डोंगरगढ़ , राजनांदगांव, डोंगरगाँव, बस्तर, जगदलपुर, चित्रकोट और ख़ुज्जी में सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान किया जायेगा।

7 से 3 बजे तक इन विधानसभा सीटों में होगा मतदान:
CG Assembly Election 2023: सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मोहला- मानपुर , अंतागढ़ , भानुप्रतापपुर , कांकेर, केशकाल, कोंडागांव , नारायणपुर, बस्तर, जगदलपुर, चित्रकोट, दंतेवाड़ा , बीजापुर , कोंटा में मतदान किया जायेगा।


You may have missed