April 22, 2026

कथावाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण को जान से मारने की धमकी: आरोपी ने की 10 लाख रुपए की मांग

IMG_20230616_123611

छत्तरपुर ; कथावाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी ईमेल के दौरा भेजी गई है। जिसमे कहा गया कि अगर वो अपनी जान बचाना चाहते है। तो 10 लाख रुपए दे। जिसके बाद इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू की और आरोपी को बिहार के पटना से गिरफ्तार किया गया।


बमीठा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

बमीठा पुलिस के मुताबिक आरोपी ने मेल में 10 लाख रुपए की मांग की थी। रुपए नहीं मिलने पर जान से मारने की धमकी दी गई। शनिवार को आरोपी को राजनगर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी बिहार के नालंदा जिले के शंकरडीह गांव का रहने वाला है और हाल में कंकरबाग पटना में रह रहा था।


You may have missed