February 16, 2026

रमन सिंह बने विधानसभा अध्यक्ष: भूपेश बघेल और चरणदास महंत बने प्रस्तावक


रायपुर: पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को छत्तीसगढ़ विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया है। उन्हें निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने मिलकर रमन सिंह को अध्यक्ष की आसंदी तक लेकर गए।


सीएम साय और भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया। इस मौके पर रमन ने नवनिर्वाचित विधानसभा के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब मैं एक नई भूमिका में रहूंगा। मेरी नई जिम्मेदारी विधानसभा में सभी को साथ लेकर चलने की होगी। मेरी जिम्मेदारी सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच संतुलन बनाने की रहेगी। उन्होंने कहा कि मैं अपनी नई जिम्मेदारी का निर्वहन करूंगा और राज्य विधानसभा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास करूंगा।


You may have missed