April 20, 2025

BIG BREAKING: महतारी वंदन योजना की तारीख का हुआ ऐलान, इस दिन महिलाओं के खाते में आएगी पहली किस्त


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार की फ्लैगशिप योजना महतारी वंदन योजना राशि की नई तारीख आ गई है। अब महिलाओं के खाते में 10 मार्च को महतारी वंदन योजना की राशि वितरित की जाएगी।


इससे पहले सरकार ने 7 मार्च को राशि देने का ऐलान किया था। लेकिन 7 मार्च को आयोजित होने वाले कार्यक्रम को देखते हुए स्थगित कर दिया गया था। अब महिलाओं के खाते में 10 मार्च को महतारी वंदन योजना की राशि ट्रांसफर की जाएगी।

70 लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगी राशि
Mahtari Vandan Yojana: आपको बता दें कि अबतक 70 लाख से अधिक महिलाओं ने योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन भरे हैं। इनमें से पात्र महिलाओं को 10 मार्च के दिन पहली किस्त जारी की जाएगी।

महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पहले चरण में जितने भी आवेदन आए हैं, उनके सत्यापन के बाद प्रथम बार डीबीटी के माध्यम से आधार लिंक बैंक खातों में राशि अंतरित की जाएगी।