रायपुर BREAKING: पेट्रोल पंप में खड़े ट्रक में लगी भीषण आग, देखें EXCLUSIVE VIDEO
राजधानी रायपुर से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सोमवार की रात पेट्रोल पंप पर खड़े एक ट्रक में भीषण आग लग गई।


यह घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र के बोरिया खुर्द स्थित HP पेट्रोल पंप की है। बताया जा रहा है की ट्रक में कार्टून भरा हुआ था, आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। फिलहाल फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है।

