June 5, 2026

Bhang Ka Nasha Kaise Utare: अगर आप भी मना रहे हैं होली पर भांग पीने का मन, तो उससे पहले जान लें नशा उतारने के टिप्स

IMG_20240322_161807

देशभर में 25 मार्च को होली का त्योहार मनाया जाएगा है। घर-घर में इस त्योहार को लेकर उत्साहर और सेलीब्रेशन देखने को मिल रहा है। इसदिन भांग की ठंडाई का भी खूब सेवन होता है। लेकिन कई बार यही भांग रंग के त्योहार को खराब भी कर देता है।


ऐसे में उचित सुरक्षा उपायों के साथ ही होली पार्टी का आयोजन करना चाहिए। अगर सही तरह से इसका सेवन ना किया जाए तो यह घातक हो सकता है। चलिए जानते हैं भांग के उपयोग के सही तरीकों के बारे में।

कई लोग भांग के पकौड़े, ठंडाई समेत अलग-अलग व्यंजन बनाते हैं, लेकिन इसके सेवन के बाद डिहाइड्रेशन, मितली और सिरदर्द जैसी समस्या हो जाती है। क्योंकि यह तेजी से हमारे शरीर में फैलती है, यही कारण है कि इसे कम मात्रा में और सही संयोजन के साथ इस्तेमास किया जाना चाहिए।

अगर भांग का सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो यह चमत्कार कर सकता है और कुछ आयुर्वेदिक चिकित्सा में भी यह कारगर होता है, लेकिन ऐसा बेहद सीमित मात्रा में करने से होता है। लेकिन अगर होली के दिन गलती से इसका सेवन ज्यादा हो जाए तो आपको इससे कैसे छुटकारा मिलेगा चलिए जानते हैं।

ऐसे उतारें भांग का हैंगओवर-

अपना पेट भरा रखें और उसके बाद ही भांग का सेवन करें

कोशिश करें कि भारी, तैलीय भोजन न करें क्योंकि इससे हैंगओवर और बढ़ जाता है।

पानी पीते रहें और हाइड्रेटेड रहें क्योंकि इससे आपके शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलेगी।

नींबू पानी और विटामिन सी युक्त खाद्य पदार्थ लें, जिससे कि आपको मतली की समस्या ना हो।

भांग खाने के बाद भूख बढ़ जाती है, इसलिए केला या मिल्कशेक लें। इस उपाय से जी मिचली आना बंद हो जाता है

भांग खाने के बाद सर में भयंकर दर्द होता है और कई लोग इससे राहत पाने के लिए पेन किलर ले लेते हैं, जबकि भांग के हैंगओवर के साथ यह बहुत हानिकारक साबित हो सकता है।

-एक अच्छे डिटॉक्स के लिए, फल, सलाद और जूस या फाइबर युक्त भोजन लें क्योंकि ये विषाक्त पदार्थों को साफ करने में मदद करते हैं।

-ब्लैक कॉफी या ब्लैक टी की मदद से भांग के प्रभाव के कारण होने वाले सरदर्द को कम किया जा सकता है।

-सिर दर्द होने पर गुनगुने पानी का सेवन करें इससे नसों को काफी आराम मिल सकता है।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।


You may have missed