September 23, 2026

दिल दहला देने वाली घटना: चीकन में स्वाद नहीं आने पर पति ने पत्नी को छत से फेंका, देखें रोंगटे खड़े कर देने वाली Video

IMG_20240331_104800

दुनियाभर में इन दिनों नॉनवेज खाने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। नॉनवेज के शौकीन लोग घर ही नहीं बाहर जाकर भी लजीज खाने का स्वाद लेना पसंद करते हैं। लेकिन बेस्वाद नॉनवेज खाना के चलते किसी की जान पर बन आई ऐसा कम ही देखने या सुनने को मिलता है। जी हां ऐसा ही एक मामला सामने आया है।


बताया जा रहा है कि पत्नी ने लजीज नॉनवेज नहीं बनाया तो पति और ससुराल वालों ने उसे घर की छत से नीचे फेंक दिया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सामने आए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला घर से नीचे गिरते हुए दिखाई दे रही है। छत से गिरने के बाद महिला चिल्लाने लगती है, जिसे सुनकर पड़ोसी घर से बाहर निकलते हैं। महिला को ऐसी हालत में देखकर उसे आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि फिलहाल महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।

इस वीडियो को Megh Updates नाम के X अकाउंट पर शेयर किया गया है। साथ ये कैप्शन भी दिया गया है कि ”महिला ने ठीक से चीकन नहीं बनाया तो पति और ससुराल वालों ने महिला को घर की खिड़की बाहर फेंक दिया। फिलहाल महिला अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है।


You may have missed