बृजमोहन अग्रवाल ने दिया इस्तीफा: डहरिया ने कांग्रेस में आने का दिया ऑफर
रायपुर: बृजमोहन अग्रवाल ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह को इस्तीफा सौंपा है। इस दौरान विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा भी मौजूद रहे। सांसद बनने के साथ 35 सालों के विधायक का सफर खत्म हुआ।


इस्तीफे के बाद बृजमोहन का बयान”
इस्तीफा देने के बाद बृजमोहन ने कहा है कि “मेरे लिए भावुक क्षण है, बड़े भावुक मन से इस्तीफा दिया। केंद्रीय नेतृत्व ने मुझे देश के सदन में सांसद के रूप में भेजा है। सांसद बनने के बाद विधानसभा से इस्तीफा दिया है। मेरे समर्थकों को कहना चाहता हूं कि पहले की तरह आपका मोहन बना रहूंगा।
केंद्र में मंत्री नहीं बनने के सवाल पर बृजमोहन ने कहा मुझे कोई मलाल नहीं है। मुझे मेरी पार्टी ने लगातार विभिन्न पदों पर जनता की सेवा करने क़ा अवसर दिया। मंत्री पद से इस्तीफा देने के सवाल पर कहा ये मुख्यमंत्री जी का विशेषाधिकार है।
बृजमोहन अग्रवाल के साथ पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय, वरिष्ठ विधायक राजेश मूणत, आरंग विधायक खुशवंत साहेब समेत बड़ी संख्या में बीजेपी नेता मौजूद हैं। इस्तीफे देने से पहले परिजनों से मुलाक़ात भी की थी।
इस्तीफा देने से पहले जहां मिडिया से चर्चा करते हुए कहा कि, मैं बहुत दुखी मन से इस्तीफा दे रहा हूं। केंद्रीय मंत्री मंडल को लेकर लेकर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि, उम्मीदें अभी भी कायम है।
शिव कुमार डहरिया ने दिया बड़ा ऑफर
कांग्रेस पार्टी की ओर से बृजमोहन अग्रवाल के लिए ऑफर आ रही है. पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने बृजमोहन अग्रवाल को ऑफर दिया है. उन्होंने बृजमोहन अग्रवाल को कांग्रेस पार्टी में शामिल होने का ऑफर दिया है.
पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने कहा है कि बृजमोहन अग्रवाल के साथ बीजेपी में अन्याय हो रहा है. उनको ज्यादा दिक्कत है तो कांग्रेस में आ जाए. यहां उनके लिए अच्छा रहेगा. बृजमोहन अग्रवाल से मिलेंगे तो बात जरूर करेंगे.

