DRDO में निकली 28 पदों पर भर्ती: 30 हजार से ज्यादा मिलेगी सैलरी, जानिए योग्यता और आयु सीमा
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के 28 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन जारी है।


DRDO Recruitment 2024: बता दें कि ये भर्ती मैकेनिकल इंजीनियरिंग के लिए 13, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के लिए 9, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग के लिए 4 और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के लिए दो पदों को भरे जाएंगे।
DRDO Recruitment 2024: जिसके लिए आवेदन की अंतिम थिति 9 जुलाई है। आवेदन से जुडी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट drdo.gov.in पर विजिट कर सकते है।
DRDO Recruitment 2024: रिक्तियों का विवरण
मेकेनिकल इंजीनियरिंग: 13 पद
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग: 9 पद
इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग : 4 पद
कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग: 2 पद
योग्यता और आयु सीमा
DRDO Recruitment 2024: आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीटेक/B.E फर्स्ट डिवीजन की डिग्री GATE स्कोर के साथ होना अनिवार्य है।
इसके अलावा M.Tech/M.E पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 28 वर्ष है। आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। ओबीसी को 3 वर्ष और एससी/एसटी को 5 वर्ष की छूट मिलेगी।
इतनी मिलेगी सैलरी
DRDO Recruitment 2024: नियुक्ति के बाद 37000 रुपए प्रतिमाह स्टाइपेन्ड मिलेगा। साथ ही HRA और मेडिकल फैसिलिटी का लाभ भी मिलेगा। फ़ेलोशिप की अवधि 2 वर्ष होगी। नियमों के अनुसार विस्तार भी हो सकता है। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा।

