साय कैबिनेट की बैठक में अहम मुद्दों पर लगी मुहर: किसानों के हित में लिया बड़ा फैसला
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अगुवाई में शुक्रवार को कैबिनेट की अहम बैठक रायपुर स्थित मंत्रालय में बैठक आहूत की गई थी| साय कैबिनेट की इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी हैं|


साय कैबिनेट ने किसानों के हित में बड़ा फैसला लिया है| किसान को फसल के अधिकतम मूल्य मिलेगा| कृषि उपज मंडी संशोधन विधेयक का प्रारूप का अनुमोदन हुआ|
अन्य प्रदेश के मंडी बोर्ड के कारोबारी ई नाम के जरिए खरीदी कर सकेंगे| उनके लिए यहां पंजीयन की आवश्यकता नहीं| वहीं कृषक कल्याण के लिए मंडी बोर्ड अपनी कमाई का 10 फ़ीसदी राशि सरकार को देगा|
इसके साथ ही नगरीय क्षेत्र में सरकारी जमीन के आवंटन पर बड़ा फैसला लिया गया है| पूर्व में जारी सभी परिपत्र निरस्त कर दिया गया है| 2019-20 के आदेश को रद्द किया गया है| आवंटित भूमि की जानकारी वेबसाइट पर डाली जाएगी और शिकायत हुई तो जांच शुरू की जाएगी|

