कलेक्टर का बड़ा फैसला: अब सोमवार की जगह रविवार को लगेगी स्कूल में क्लास, इस दिन से लागू होगा आदेश
उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन में अब मंडे की जगह संडे को स्कूल में क्लास लगेगी । यह क्लासेस प्रत्येक दिन की तरह ही संचालित होगी, लेकिन संडे की जगह अब बच्चों को मंडे को छुट्टी दी जाएगी। जिसको लेकर कलेक्टर नीरज सिंह ने आदेश भी जारी कर दिया है।


जारी आदेश के तहत उज्जैन में 22 जुलाई से 2 सितंबर तक पहली से 12वीं तक के स्कूल रविवार को ही लगेंगे। जबकि सोमवार को अवकाश रहेगा।
22 जुलाई से आदेश लागू
बता दें कि सोमवार यानि की 22 जुलाई से सावन शुरू होने जा रहा है। ऐसे में हर साल की तरह इस साल भी महाकाल की सवारी निकाली जाएगी। ऐसे में सभी सवारी सोमवार को ही निकलेगी।
जिसके चलते रास्तों पर जाम और ट्रैफिक को देखते हुए कलेक्टर ने स्कूलों का संचालन कुछ दिनों के लिए सोमवार की जगह रविवार को कर दिया है।
ताकि भक्तो और यात्रियों को किसी तरह की दिक्कत न हो। तो वही सावन खत्म होने के बाद दोबारा निर्धारित समय और दिनों के हिसाब से स्कूलों का संचालन होगा।
पुलिस ने सुरक्षा के किए पुख्ता इंतजाम
बता दें कि सावन-भादौ में भगवान महाकाल की हर सोमवार कुल 7 सवारियां निकाली जाएंगी। इनमें पांच सवारी सावन और दो सवारी भादौ महीने की रहेंगी।
महाकाल की सवारी शाम 4 बजे निकाली जाएगी। सावन में भक्तों के आगमन को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये है।

