रील के चक्कर में गई मासूम की जान: वो तड़पता रहा, दोस्त समझते रहे एक्टिंग, सामने आया मौत का LIVE VIDEO
आजकल सोशल मीडिया के प्रभाव में आकर रील बनाकर रातोंरात स्टार बनने के चक्कर में बच्चे-युवा बिना सोचे समझे कुछ भी उटपटांग हरकते कर रहे हैं| इस दौरान कई बार जान तक चली जाती है|


इसी तरह का एक दिल दहला देने वाला मामला रविवार को मुरैना से सामने आया है. यहां सोशल मीडिया रील बनाने के चक्कर 11 साल के बच्चे की जान चली गई.
इसे भी पढ़ें: चड्डी चोर के आतंक से लोग परेशान: महिलाओं के अंडर गारमेंट्स चुराते युवक CCTV में कैद
दरअसल, अंबाह इलाके में 11 साल का करन और उसके दोस्त घर के पास में ही बने प्लॉट में रील बना रहे थे और खेल रहे थे. खेलते-खेलते बच्चा अपने घर से एक रस्सी ले आया और दोस्तों से कहा कि आप मोबाइल से वीडियो बनाना. बच्चे ने पेड़ से रस्सी बांधकर गले में फंदा लगाया और वह उससे लटक गया और वह छटपटाने लगा.
इसे भी पढ़ें: उर्वशी रौतेला का प्राइवेट वीडियो लीक: VIDEO ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी
साथी बच्चे समझ रहे थे कि वह एक्टिंग कर रहा है उनके समझ में नहीं आया कि उनके दोस्त की सच में फांसी लग गई है. उसकी जान निकल रही है.
इसे भी पढ़ें: Sunny Leone Latest Hot Video : सनी लियोन ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, शेयर कर दिया अपना वो वाला वीडियो
साथी बच्चे रील बना रहे थे. रील बनाने के दौरान करन का पैर बाउंड्री से फिसल गया. उसके गले में रस्सी का फंदा लग गया. घटना के दौरान वहां आसपास बच्चे खेल रहे थे. कुछ बच्चे करन के फंदे पर लटकते उसके तड़पने का वीडियो भी सूट कर रहे थे.
इसे भी पढ़ें: Train Live Location : अब बिना इंटरनेट के भी देख सकेंगे ट्रेन की लाइव लोकेशन, बस करना होगा ये काम
बाद में डरके कुछ बच्चों ने करन के घर जाकर सूचना दी. सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे. बच्चे को फंदे से उतारा. उसके बाद उसे सिविल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
Reels ke side effects pic.twitter.com/b6cqsxpsXH
— जनहित खबर छत्तीसगढ़ (JKC NEWS) (@JkcNews) July 21, 2024
7वीं का छात्र था करन
घटना अंबाह कस्बे के लैन रोड की है. करन परमार 7वीं का छात्र था. उसके मकान के सामने ही एक खाली प्लॉट पड़ा था. खेल के वक्त करन का अचानक से रील बनाने का मन हुआ था. फिर उसने अपने दोस्तों से बोला कि तुम मोबाइल पर वीडियो रिकॉर्ड करना. घटना को लेकर परिजन भी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं.
इसे भी पढ़ें: ULLU HOT WEBSERIES: उल्लू वेब सीरीज फेम कंगना शर्मा ने की बोल्डनेस हदें की पार, बैकलेस आउटफिट पहन कैमरे के सामने दिए किलर पोज
रविवार को पुलिस की सूचना पर डॉक्टरों ने पोस्टमॉर्टम किया. बच्चे का शव परिजनों को सौंप दिया गया है. हालांकि, पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट के बाद अंबाह थाना पुलिस इसकी जांच करेगी.

