April 19, 2026

बजट में सोने-चांदी को लेकर बड़ा ऐलान: सोने का भाव करीब 3500 रुपये प्रति 10 ग्राम तक घटा, चांदी के भाव में भी आई गिरावट…

Gold Price Today

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने अपना पहला बजट पेश कर दिया है। इसमें सोना-चांदी को लेकर एक बड़ा ऐलान किया गया है।


इसके बाद सोने की कीमतों में अचानक बड़ी गिरावट देखने को मिली है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट भाषण खत्म होते-होते सोने का भाव करीब 3500 रुपये प्रति 10 ग्राम तक घट गया।

वहीं चांदी के भाव में करीब 3 हजार रूपए तक गिरावट दर्ज किया गया। बता दे की वित्त मंत्री अपने बजट भाषण में सोने और चांदी समेत अन्य मेटल्स पर कस्टम ड्यूटू घटाने का ऐलान किया है।

सरकार ने सोना और चांदी पर पहले से लागू कस्टम ड्यूटी कम करके अब 6% कर दिया है। इस फैसले का तत्काल असर सोने की कीमतों पर देखने को मिला हैं।

रायपुर सराफा एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हरख मालू ने इसका स्वागत करते हुए सरकार की एक अच्छी पहल बताई।

बता दे कि “साल 1951 में एक तोला सोने की कीमत मात्र 98 रुपए थी. वहीं साल 2023 में 65600 रुपये और साल 2024 में सोना प्रति 10 ग्राम बढ़कर 76800 रुपये था वहीं चांदी 97 हजार प्रति किलो पर पहुंच चुका था, जो अब वर्तमान स्थित में सोना 71900 प्रति 10 ग्राम हो गया हैं, चांदी में 87500 रुपए हो चुकी हैं।


You may have missed