July 30, 2026

दिल दहला देने वाली घटना: जादू-टोने के शक में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या

murder1_19491491

सुकमा: छत्तीसगढ़ सुकमा जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां जादू-टोने के शक में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी गई। इनमें 3 महिला और 2 पुरुष शामिल हैं। रविवार को गांव के ही 5 लोगों ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। हालांकि पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।


जानकारी के मुताबिक, मामला कोंटा के मुरलीगुड़ा कैंप के पास इटकल गांव का है। बताया जा रहा है कि, इसी गांव के रहने वालों कुछ लोगों को पारिवारिक रूप से कुछ नुकसान हो रहा था। उन्हें शक था कि गांव का एक परिवार उनके ऊपर जादू-टोना कर रहा है।

घर में घुसकर दिया वारदात को अंजाम

कुछ दिनों से आरोपी पक्ष नुकसान के चलते परेशान था। इसी बीच रविवार को गांव के 5 लोग उस परिवार के घर में घुस गए। इसके बाद 3 महिलाओं समेत कुल 5 लोगों पर लाठी-डंडे से वार करने लगे। बेरहमी से पिटाई के चलते पांचों लोगों ने दम तोड़ दिया।

आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद जवान गांव पहुंचे और सभी आरोपियों को भी पुलिस ने मौके से ही पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस अफसरों का कहना है कि, जांच के बाद ही पूरी जानकारी दी जाएगी।

सिर्फ टोनही कहने पर ही है 3 से 5 साल की सजा

अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ दिनेश मिश्र ने बताया कि, इस मामलों के खिलाफ टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम 2005 है। इसमें 3 से 5 साल की सजा होती है। हालांकि ऐसे केस में सुनवाई में ही काफी समय लग जाता है। कई बार न्याय मिलने में सालों लग जाते हैं। ऐसे केस को फास्ट-ट्रैक कोर्ट में चलाना चाहिए


You may have missed