June 6, 2026

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा को लगी गोली: CRITI केयर अस्पताल में एडमिट…

IMG_20241001_105319

 


बॉलीवुड एक्टर गोविंदा के पैर में गोली लगने से वह जख्मी हो गए हैं. जिसके चलते उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया है.

दरअसल ये घटना आज सुबह पौने 5 बजे की बताई जा रही है. जब सुबह कहीं जाने के लिए गोविंदा अपने घर से बाहर निकल रहे थे. इस दौरान उनके पैरों पर गलती से उसी समय मिसफायर हो गई. जिसके तुरंत बाद उन्हें इलाज के लिए CRITI केयर अस्पताल में एडमिट किया गया है.

कोलकाता जाने के लिए निकल रहे थे गोविंदा
गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने एएनआई को बताया कि अभिनेता और शिवसेना नेता गोविंदा कोलकाता जाने की तैयारी कर रहे थे।

वे अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर केस में रख रहे थे, तभी रिवॉल्वर उनके हाथ से छूट गई और गोली चल गई जो उनके पैर में लगी। डॉक्टर ने गोली निकाल दी है और उनकी हालत ठीक है। वे अभी अस्पताल में हैं।


You may have missed