June 3, 2026

दिल दहला देने वाला मामला: मोबाइल नहीं दिलाने पर छात्र ने किया सुसाइड, गुस्से में कहा था- मोबाइल लो नहीं तो बढ़ा दूंगा खर्चा…

IMG-20241025-WA0000

बालोद: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां मोबाइल की जिद के कारण एक 12वीं के छात्र ने आत्महत्या कर ली|


दरअसल 12वीं कक्षा के छात्र ने अपने परिवार वालों से तुरंत नया मोबाइल दिलाने की मांग की। देरी होने पर वह जहर सेवन कर खुदकुशी कर ली इस घटना के बाद से पूरा परिवार सदमे में है मामला बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम तरौद का बताया जा रहा है

मोबाइल लो नहीं तो बढ़ा दूंगा खर्चा
धमतरी अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार बालोद से लगे ग्राम तरौद निवासी 12वीं कक्षा के छात्र भुवनेश्वर कुमार कोसरे ने जहर सेवन कर आत्महत्या कर ली।

इसे भी पढ़े: भाभी को हुआ 9वीं में पढ़ने वाले देवर से प्यार, फिर दोनों ने मिलकर किया ऐसा कांड

ऋषि कुमार कोसरे ने पुलिस को बताया कि भुवनेश्वर कुमार कोसरे उसका छोटा भाई है, जो कक्षा 12वीं में आत्मानंद स्कूल बालोद में पढ़ता था|

इसे भी पढ़े: Sunny Leone Latest Hot Video : सनी लियोन ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, शेयर कर दिया अपना वो वाला वीडियो

बीती रात लगभग 10 बजे भुवनेश्वर आज ही अभी मोबाइल खरीदने की जीत करने लगा।पिता ने कहा कि दो-चार दिन बाद खरीद देंगे। भुवनेश्वर ने अपने बड़े पिताजी को फोन कर कहा कि मोबाइल नहीं खरीद रहे हैं मैं भाग जाऊंगा, मर जाऊंगा, परिवार वालों को डबल खर्चे में डाल दूंगा।

अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
अगले दिन सुबह 9 बजे स्कूल ड्रेस पहन कर वह साइकिल से स्कूल जाने के लिए निकला। गांव के नहर पुलिया के पास बैठा था उसी समय उनके दोस्त वहां आ गए तो भुवनेश्वर बोला पिताजी को फोन लगाओ मैं जहर सेवन कर लिया हूं।

इसे भी पढ़े: काम की खबर: मौत के बाद शरीर में क्या होता है: कितनी देर जिंदा रहता है ब्रेन, लिवर; शरीर नीला क्यों पड़ता है, जानिए अपने मन में उठे सवाल, सिर्फ एक ही क्लिक में

उसके दोस्तों ने फोन कर बताया। इलाज के लिए बालोद के जिला अस्पताल ले गए जहां वह खुद तुरंत पहुंचा। वहां से धमतरी डीसीएच अस्पताल रेफर किया गया।इलाज के दौरान 25 अक्टूबर की सुबह 5:30 बजे मौत हो गई।


You may have missed