April 18, 2026

बच्चों का हौसला बढ़ाने के लिए नई पहल: 12वीं का छात्र बना एक दिन का शैडो कलेक्टर

IMG_20241119_224718

धमतरी में छात्रों का हौसला बढ़ाने के लिए एक छात्र को एक दिन के लिए शेडो अफसर बनाया गया… नगरी ब्लॉक के शासकीय स्कूल सांकरा में अध्ययनरत 12 वीं के छात्र प्रवीण साहू को एक दिन का शेडो कलेक्टर बनने का मौका मिला…


शेडो कलेक्टर ने कलेक्टर नम्रता गांधी के साथ कई विभागों में पहुंचकर सरकारी कामकाज को नजदीक से देखा और समझा….

इसे भी पढ़े: लव मैरिज पर थाने में बवाल…लड़की पक्ष ने लड़के के पिता का फोड़ा सिर

ये पहल छात्र-छात्राओं का हौसला बढ़ाने के उद्देश्य से की गई है… वहीं, शेडो कलेक्टर बनें छात्र ने बताया कि वो कृषि अधिकारी बनकर किसानों की सेवा करना चाहते हैं…

इसे भी पढ़े: कॉमेडियन यश राठी के बिगड़े बोल: एनुअल फंक्शन में परोसी गाली, स्टूडेंट और प्रोफेसर ने किए कान बंद, VIDEO सोशल मीडिया में वायरल

बता दें कि धमतरी कलेक्टर नम्रता गांधी के मार्गदर्शन में जिले में बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियां जैसे खेलकूद, कला, वैज्ञानिक शोध जोड़ने के उद्देश्य से रोचकपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं.

इसे भी पढ़े: सावधान: कहीं आपका भी फोन हैक तो नहीं, इन 5 ट्रिक से करें पता, जानिए फोन हैक हो जाए तो क्या करें

इनमें अनुपयोगी वस्तुओं से विज्ञान मॉडल तैयार करना, मानसिक स्वस्थता बनाए रखने के लिए मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रमों का आयोजन तथा रू-ब-रू कार्यक्रम के जरिए बच्चों का अधिकारियों से सम्पर्क संचालित किए जा रहे हैं.

इन्हीं कार्यक्रमों से एक हैं शेडो अधिकारी. जिले के विभिन्न स्कूलों में हाई एवं हायर सेकेण्डरी कक्षाओं में अध्ययनरत कुल 202 बच्चे आज विभागीय कार्यों और गतिविधियों को करीब से जानने एवं समझने के लिए शेडो अधिकारियों की भूमिका में नजर आए.


You may have missed