सरकारी नौकरी 2024: CBI में निकली 253 पदों पर भर्ती, 50 हजार के पार मिलेगी सैलरी
बैंकिंग के क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है.. दरअसल, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI) में नौकरी करने के इच्छुकों के लिए बैंक ने कई पदों पर वैकेंसी निकाली है। सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के कई पदों पर वैकेंसी निकाली है।


जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं और जरूरी योग्यता रखते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट www.centralbankofindia.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 3 दिसंबर 2024 तय की गई है।
पदों का विवरण :
10 पद सीनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल IV में चीफ मैनेजर
56 पद मिडिल मैनेजमेंट ग्रेड स्केल III में सीनियर मैनेजर
162 पद मिडिल मैनेजमेंट ग्रेड स्केल II में मैनेजर
25 वैकेंसी जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल I में असिस्टेंट मैनेजर
आयु सीमा : उम्मीदवारों की आयु 23 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है।आय़ु सीमा में छूट के लिए नोटिफिकेशन चेक कर सकते है।
मुख्य प्रबंधक (स्केल IV) 34 वर्ष से 40 वर्ष
वरिष्ठ प्रबंधक (स्केल III) 30 वर्ष से 38 वर्ष
प्रबंधक (स्केल II) 27 वर्ष से 33 वर्ष
सहायक प्रबंधक (स्केल I) 23 वर्ष से 27 वर्ष
योग्यता : अलग अलग पदों के लिए अलग अलग योग्यता तय की गई है
इतनी मिलेगी राशि
मुख्य प्रबंधक (स्केल IV) रु.102300-2980/4-114220-3360/2-120940
वरिष्ठ प्रबंधक (स्केल III) रु.85920-2680/5-99320-2980/2- 105280
प्रबंधक (स्केल II) रु.64820-2340/1-67160-2680/10- 93960
सहायक प्रबंधक (स्केल I) रु.48480-2000/7-62480-2340/2- 67160-2680/7-85920
आवेदन शुल्क: एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवार और महिला उम्मीदवार- रु. 175/-+जीएसटी, अन्य सभी उम्मीदवार- रु. 850/-+जीएसटी
चयन प्रक्रिया: उम्मीदवार का चयन ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म टेस्ट/परिदृश्य-आधारित टेस्ट और व्यक्तिगत साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। केवल पात्रता मानदंड को पूरा करने से उम्मीदवार को टेस्ट या साक्षात्कार के लिए बुलाया नहीं जा सकता है। चयनित उम्मीदवारों को मुंबई/ नवी मुंबई/ हैदराबाद में तैनात किया जाएगा.
महत्वपूर्ण तिथियाँ
अधिसूचना जारी होने की तिथि- 18 नवंबर 2024
ऑनलाइन आवेदन करें- 18 नवंबर 2024
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 3 दिसंबर 2024
ऑनलाइन परीक्षा तिथि- 14 दिसंबर 2024
संभावित साक्षात्कार तिथि- जनवरी 2025 का दूसरा सप्ताह

