कानून व्यवस्था का बुरा हाल: बदमाशों ने सहायक आरक्षक को मारा चाकू, लूटपाट कर हुए फरार
धमतरी जिले में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है…इसी कड़ी में एक सहायक आरक्षक के साथ लूटपाट कर चाकू मारने का मामला सामने आया है…नगरी थाना पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है….


बताया जा रहा है कि नगरी SDOP कार्यालय में पदस्थ सहायक आरक्षण गेंदलाल मरकाम 23 नवंबर की शाम ड्यूटी के बाद अपने घर जा रहा था…. तभी कर्राघाटी मोड़ के पास स्कूटी सवार तीन अज्ञात बदमाश उनको रोककर उसके गाड़ी का चाबी छीन लिया…
लूटपाट करने के बाद बदमाशों ने जवान पर चाकू से हमला कर दिया और वहां से फरार हो गए…शिकायत पर पुलिस ने नगरी के ही आरोपी धीरज बिसेन, हितेश्वर मरकाम और ज्ञानेंद्र नेताम को गिरफ्तार कर लिया हैं…

