रायपुर दक्षिण उपचुनाव में कांग्रेस की हार: विधायक अजय चंद्राकर ने ली चुटकी, आपराधिक घटनाओं पर भी दिया बयान
रायपुर दक्षिण के उपचुनाव के परिणामों में कांग्रेस की हार के बाद विधायक अजय चंद्राकर ने चुटकी ली है… उन्होंने कहा कि कांग्रेस के अंतर्कलह से मैं सहमत हूं… चुनाव से उनको कोई फर्क नहीं पड़ता..


गांधी परिवार की चाकरी के मामले में ही कांग्रेस एक मत होती है…वहीं धान खरीदी को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुद्दा विहीन हो चुकी है कांग्रेस के पास मुद्दा नही बचा है…
इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर अजय चंद्राकर ने बड़ा बयान दिया है…
उन्होंने कहा कि, अपराध किसी भी प्रकार का हो, कहीं पर भी हो, सही नहीं है….निचले स्तर की पुलिसिंग को ठीक करने के लिए काम हुए हैं, इसके परिणाम जल्द सामने आएंगे..

