July 21, 2026

सनातन हिंदू एकता पदयात्रा: पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री पर हमला, अज्ञात ने फेंका मोबाइल

IMG-20241126-WA0002

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की पदयात्रा का मंगलवार को छठवां दिन है…9 दिवसीय ‘सनातन हिंदू एकता’ अभी उत्तर प्रदेश में है…


मऊरानीपुर के ग्रामोदय में रात्रिविश्राम के बाद मंगलवार सुबह 9 बजे यात्रा शुरू हुई…रामवन होटल के पास भीड़ में से किसी ने धीरेंद्र शास्त्री को मोबाइल फेंककर निशाना बनाया…

 

मोबाइल लगने पर धीरेंद्र शास्त्री बोले कि जिसने भी फूलों के साथ मोबाइल फेंककर मारा है, वो मोबाइल मुझे मिल गया है…

संजय दत्त बोले-मैं उनके साथ ऊपर भी जा सकता हूं

पंडित धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा में सोमवार को अभिनेता संजय दत्त शामिल हुए। संजय दत्त ध्वज लेकर 2 किमी तक पैदल चले। संजय दत्त ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री मेरे छोटे भाई हैं। जिन्हें मैं गुरुजी कहता हूं। ये जो काम कर रहे हैं, यह बहुत ही बड़ा काम है। उनके लिए मैं कहीं भी खड़ा हो सकता हूं और खड़ा रहूंगा। यदि गुरुजी मुझे कहें कि संजू बाबा, मेरे साथ ऊपर भी चलो, तो मैं उनके साथ चलूंगा। गुरुजी हमेशा आपके साथ रहेंगे और मैं हमेशा उनके साथ हूं।

6 दिन में 80 किमी चली यात्रा

राष्ट्रगान, हनुमान चालीसा और मंत्रोच्चारण के बाद शुरू हुई यात्रा मंगलवार को 17 किमी का सफर तय करेगी। यात्रा झांसी के घुघसी गांव पहुंचेगी। यहीं पर रात्रि विश्राम होगा। 6 दिन में धीरेंद्र शास्त्री 80 किमी की दूरी तय कर चुके हैं। यात्रा में शामिल होने आए खली को पंडित धीरेंद्र शास्त्री के साथ चल रहे एक साधु ने चोटी पकड़कर उठाने को कहा। खली ने चोटी पकड़कर साधु को उठा लिया।


You may have missed