मौसम अपडेट: प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, राजधानी सहित कई जिलों में छाए बादल, ठंड हुआ लापता
रायपुर: छत्तीसगढ़ में विगत दो दिनों से मौसम में करवट ले ली है और राजधानी रायपुर सहित और कई जिलों में बादल छाया हुआ है।
मौसम अपडेट: 2 दिन पहले पूरे प्रदेश भर में कड़ाके की ठंड पड़ रही थी। मौसम में गिरावटें देखने के लिए मिली थी। राजधानी में करीब 10 डिग्री टेंपरेचर पहुंच गया था।


मौसम अपडेट: तो वहीं बलरामपुर में तीन डिग्री तापमान के साथ प्रदेश के सबसे ठंड इलाके माने जा रहे थे। अब ऐसे में मौसम का परिवर्तन होना ठंड को लगभग खत्म कर दिया है।
मौसम अपडेट: मौसम विभाग की माने तो दो दिनों तक इसी तरह से मौसम बरकरार रहने वाला है साथ ही दो दिनों बाद जब मौसम साफ होगा तब बलरामपुर जैसे जिले में भी कुछ ज्यादा परिवर्तन देखने के लिए नहीं मिलेगा बल्कि एक से दो डिग्री तापमान ही वहां कम होगा….

