May 31, 2026

सनी लियोन के नाम पर उठाया महतारी वंदन योजना का लाभ: पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी, देखें VIDEO

IMG-20241223-WA0001

जगदलपुर: महतारी वंदन योजना में फिल्म स्टार सन्नी लियोन के नाम से राशि आहरण करने के मामले में जालसाजी करने वाले आरोपी को बस्तर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ शुरू के दी गई है…

बता दें कि बस्तर ब्लाक के ग्राम तालुर में महतारी वंदन योजना में फिल्म स्टार सनी लियोन के नाम से खाता को रजिस्टर करवाया गया था और हर माह 1 हजार आरोपी अपने खाते में ट्रांसफर करवा रहा था…


इसे भी पढ़ें: महतारी वंदना योजना में गड़बड़ घोटाला: सन्नी लियोनी को मिल रहा योजना का लाभ, पति का जॉनी सींस, मामले में सियासत गरमाई

जैसे ही इस ख़बर की जानकारी प्रशासन को मिली तब कलेक्टर बस्तर ने तहसीलदार और महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों की टीम बनाकर गाँव तालूर भेजा..जहां जांच में सब साफ हो गया..

इसे भी पढ़ें: ममता और साहस का अनोखा नज़ारा: कार चालक ने बछड़े को मारी टक्कर, गायों ने घेर ली पूरी गाड़ी, देखें VIDEO

गांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा खाता को रजिस्टर करवाया था लेक़िन इस रजिस्टर महतारी वंदन योजना में गाँव के रहने वाले वीरेंद्र जोशी ने अपना आधार और बैंक खाता को डलवा दिया था..जिसके बाद फिल्म स्टार सनी लियॉन के नाम से छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी योजना का लाभ उठाया जा रहा था..

इसे भी पढ़ें: राजधानी में चाकूबाजी: युवक को चाकू मारकर इंस्टाग्राम पर आया LIVE, FIR करने पर फिर चाकू मारने की दी धमकी

वहीं मामले में कलेक्टर बस्तर ने जानकारी देते हुए कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता वेदमाती जोशी के आईडी से रजिस्टर्ड हुआ था और गांव के वीरेंद्र जोशी नामक व्यक्ति ने जालसाजी कर अवैध तरीके से राशि का आहरण अपने खाते में किया जा रहा था…

 

शासन के साथ धोखाधड़ी करते हुए सरकार से मिल रहे लाभ को उठा रहा था…और मामंले आरोपी को गिरफ्तार किए लिया गया है.. और अन्य लोगो के नाम भी सामने आने की बात कलेक्टर बसतर ने कही है..


You may have missed