अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती: ‘सदैव अटल’ स्मारक पहुंचे राष्ट्रपति मुर्मू और PM मोदी, पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि
देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आज 100वीं जयंती है.
देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर ‘सदैव अटल’ स्मारक पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने समेत तमाम दिग्गज लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री पुष्पांजलि अर्पित की.


LIVE: President Droupadi Murmu pays homage to Shri Atal Bihari Vajpayee on his Birth Anniversary at Sadaiv Atal, Rajghat https://t.co/HXeCxEU19j
— President of India (@rashtrapatibhvn) December 25, 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी 100वीं जन्म जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने सशक्त, समृद्ध और स्वावलंबी भारत के निर्माण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया. उनका विजन और मिशन विकसित भारत के संकल्प में निरंतर शक्ति का संचार करता रहेगा.
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी को उनकी 100वीं जन्म-जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। उन्होंने सशक्त, समृद्ध और स्वावलंबी भारत के निर्माण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनका विजन और मिशन विकसित भारत के संकल्प में निरंतर शक्ति का संचार करता रहेगा। pic.twitter.com/pHEoDRsi8Y
— Narendra Modi (@narendramodi) December 25, 2024

